जांजगीर चाँपा

अवैध रूप से गांजे की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 2 लाख 30 का गांजा और एक कार जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले में अवैध गांजे का कारोबार करने वाले आरोपियों की धर पकड़ तेज हो गई है, प्रदेश में मुख्यमंत्री के नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद अब लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम ससहा का संजय साहू जो अपने स्वीप्ट सफेद रंग की कार क्रमांक CG-11-BK-6601 में तीन अन्य साथियो के साथ मिलकर कार के डिक्की में भारी मात्रा में बोरी के अंदर गांजा रखकर ससहा से केसला होते हुये बोरसी बेचने के लिये ले जा रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर स्वीप्ट कार का इंतजार कर रहे थे कि कुछ समय बाद स्वीप्ट कार आया जिसे रोक कर बैठे व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम चालक संजय साहू एवं रमाकांत साहू, राजेश दास, गणेश अग्रवाल होना बताये जिनसे पूछताछ करने पर अपने स्वीप्ट कार के डिक्की में गांजा होना बताये जिसे आरोपीयो के कब्जे से स्वीप्ट कार की डिक्की से निकाल कर पेश करने पर 11 पैकेट सफेद, नीला, पीला, काला कलर के झिल्ली में मादक पदार्थ गांजा 11.527 किलो ग्राम किमती 230540/-रूपये जब्त किया गया एवं स्वीप्ट कार क्रमांक सीजी 11 बीके 6601 से परिवहन करना पाये जाने से स्वीप्ट कार क्रमांक CG-11-BK-6601 किमती 700000/-रूपये को बरामद किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01 . संजय साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 32 वर्ष साकिन ससह थाना पामगढ़

02. रमाकांत साहू पिता प्रेमलाल उम्र 21 वर्ष साकिन ससहा थाना पामगढ़

03. राजेश दास मानिकपुरी पिता हरिदास उम्र 33 वर्ष साकिन ससहा थाना पामगढ़

04. गणेश अग्रवाल पिता स्व. छोटेलाल उम्र 36 वर्ष साकिन बोरसी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा

उपरोक्तकार्यवाही मे उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, सउनि विवेक कुमार सिंह, प्र आर मनोज तिग्गा, आर प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, मोहम्मद शहबाज, रोहित कहरा म आर दिव्या सिंह, थाना पामगढ़ से थाना प्रभारी उनि. मनोहर लाल सिन्हा, सउनि संतोष बंजारे, रामदुलार साहू, आर. श्याम सरोज ओग्रे, टिकेश्वर राठौर, यशवंत पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी