बिलासपुर

शहर के पॉश इलाके में फिर टूटा एक सुने मकान का ताला, अज्ञात चोरों ने लाखों के सोने चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में रोजाना चोरी की वारदातें सामने आ रही है, पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शातिर चोर बड़ी बड़ी चोरियो को अंजाम दे रहे है। शहर में अनजान चेहरों की आम दरफ्त और अपराधियों की बढ़ती दखल ने लोगों को परेशान कर रखा है। आज दिन हो या रात किसी भी वक्त घरों को सुना छोड़ना खतरे से खाली नही है, कभी भी शातिर चोर चोरी की घटना को अंजाम देने से पीछे नही हट रहे है। ऐसा ही एक मामला तारबाहर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें इंद्रा कालोनी में रहने वाले अब्दुल रशीद खान के घर अज्ञात चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को उनका कर्मचारी घर का नल सुधरवाने प्लम्बर को लेकर पहुँचा, जिसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरे पड़े है। चूँकि अब्दुल रशीद अपने परिवार के साथ उज्जैन गए है तो घर सुना था, जिसका फायदा चोरो ने उठाया। जब कर्मचारी ने वीडियो कॉल पर पूरी घटना से मकान मालिक को वाकिफ कराया तो उन्होंने लाखों के सोने चांदी के आभूषण गायब होने की जानकारी दी और घटना की सूचना थाने में दर्ज कराने कही, जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई, फ़िलहाल मकान मालिक के बाहर होने की वजह से चोरी गए सामानों का आंकलन पूरी तरह से नही किया जा सका है, लेकिन अनुमान के तहत लाखों की चोरी होने की संभावना जाहिर की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...