रायपुर

व्हाट्सएप ग्रुप पर डीजीपी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल, तीन पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी…अपनी भड़ास निकालने डाली पोस्ट

रमेश राजपूत

रायपुर–  पुलिस विभाग में एक अलग तरह का मामला सामने आया है जिससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है इस पूरे मामले में  प्रमोशन नहीं होने की वजह से गुस्साए आरक्षक ने वाट्सएप ग्रुप में अपनी भड़ास निकालते हुए डीजीपी डीएम अवस्थी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई गई, जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर आरक्षक को नोटिस जारी कर सप्ताह भर के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दरअसल, पदोन्नति नहीं होने से पुलिसकर्मियों का गुस्सा वाट्सएप ग्रुप रायपुर पुलिस परिवार संघ में छलक गया। किसी ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अपशब्द कहे तो किसी ने उसकी बात का समर्थन किया। शिकायत मिलने पर एसएसपी अजय यादव ने मामले की जांच कराई। ग्रामीण एएसपी तारकेश्वर पटेल की जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद उन्हें नोटिस भेजा गया है। इनमें डीडीनगर थाने में पदस्थ आरक्षक इंद्रजीत नेताम के अलावा रायपुर रक्षित केंद्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रदीप पटेल, तेलीबांधा थाना आरक्षक लीलाधर राजपूत शामिल हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...