बिलासपुर

VIDEO: ड्राइवर की खून से लथपथ मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला में ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वही सिविल लाइन पुलिस द्वारा पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा तय होने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोछ निवासी केजू उर्फ गोवर्धन यादव सरकंडा के जोरापारा में किराए के मकान में रहता था। वह बरसय्या होजियरी के यहां ड्राइवर का काम करता था।

उसके साथ पत्नी और दो बच्चे भी रहते थे। बताया जा रहा है कि रविवार को बरसय्या होजियरी के संचालक के यहां किसी पार्टी का आयोजन था। रविवार को गोविंदम पैलेस में कार्यक्रम चल रहा था, जिसकी तैयारी में ड्राइवर सुबह से लगा हुआ था। वह गाड़ी लेकर सुबह अपने घर भी पहुंचा था। रात में पार्टी के बाद वह कुछ लोगों के साथ कार में सवार होकर निकला था। इसके बाद देर रात उसकी लाश खून से लथपथ मिली। रात करीब डेढ़ बजे पुलिस ने उसके दोस्तों को मौत की खबर दी। इधर, युवक के परिजन को सोमवार की सुबह उसकी मौत की खबर मिली।

जानकारी मिलते ही परिजन सिम्स पहुंचे, जहां शव को देखने पर पता चला कि उसके पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई थी। कान से भी खून बह रहा था। शव को देखकर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। साथ ही जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बहरहाल इस पुरे मामले में पुलिस के जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।

मौत के ठीक पहले युवक दिखा सीसीटीवी फुटेज में…

मृतक गोवर्धन यादव की मौत से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो उसके दोस्तों से मिला है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज नेहरू चौक के पास का है। इसमें युवक कार से उतरकर जाते दिख रहा है और गिरते भी दिख रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी