बेलतरा

स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन, बीएलसीसी की टीम ने कोल वाशरी को हराया, पहुँची क्वाटर फायनल में

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – ग्राम पंचायत बेलतरा में बीएलसीसी व बेलतरा पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में शिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार 07 फरवरी से टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार प्रतियोगिता किया जा रहा हैं। प्रथम विजेता टीम को 25555/- रूपये, द्वितीय विजेता टीम को 12222/- रुपए, तृतीय 6666/- रुपए, चतुर्थ 3333/- रुपए, पंचम 1666/- रुपए व षष्टम 1111/- रुपए  के साथ, ट्राफी, मेडल से पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत बेलतरा व बेलतरा क्रिकेट क्लब के बैनर तले टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता स्मृति क्रिकेट ट्रॉफी का शानदार आयोजन किया जा रहा हैं।

जिसमें रविवार को बीसीसी क्रिकेट टीम वर्सेस बेलतरा कोल वाशरी के बीच सेकेंड इनिंग का मैच खेला गया,  जिसमें कोल वाशरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीसी के खिलाड़ियों ने निर्धारित 08 ओवर में 90 रन बनाये जिसमे बेलतरा की तरफ से विशाल जायसवाल ने आतिशी 3 छक्कों की मदद से 26,रिंकू 16, अशोक 15 और महावीर यादव ने 14 रनों का योगदान दिया। बेलतरा की तरफ से कप्तान राजु ने 2 विकेट, महावीर 3 और रिंकू ने 3 विकेट लिये। मैन ऑफ़ द मैच रहें महावीर यादव ने मात्र 02 ओवर में 14 रन देकर 03 विकेट लिए।

 90 रनों का पीछा करते हुए बेलतरा कोल वाशरी की शुरुआत ख़राब रही। जो अंतिम समय तक बरकरार रहा जिसके कारण कोल वाशरी के हाथो से मैच निकल गया और रोमांचक मुकाबले में हजारो दर्शको की उपस्थिति में बेलतरा बीसीसी की टीम ने जीत हासिल कर ली। प्रतियोगिता के दौरान सराहनीय कार्य करने के लिए सदस्यरामरतन कौशिक, राजु विश्वकर्मा, नन्द कश्यप, उमलेश जायसवाल, शेखर कश्यप,  महावीर यादव,  कृष्णा यादव, पप्पू सोनी, कामेंट्रेटर रामचरण मेरावी, स्कोरर रवि यादव, दीपक, अजय, रवि सहित सैकड़ो खिलाड़ी व दर्शकगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...