बिलासपुर

पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद भी जारी है अवैध सट्टे का कारोबार… फिर पकड़ा गया एक सट्टा खिलाने वाला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पुलिस द्वारा इन दिनों सट्टा पट्टी और जुआ जैसे मामलों को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसके बावजूद आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले भी बेधड़क होकर सट्टा खिला रहे है। इसी कड़ी में तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत साई मंदिर के पास रहने वाले महेश बाधवानी द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स विरूद्ध राजस्थान रॉयल आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने की सूचना मिली। जिसपर तोरवा पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहाँ आरोपी ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से जुआ सट्टा खिला रहा था। जिसे पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाईल और नगदी रकम 2500 रूपये जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध 7 छत्तीसगढ़ जुआ ( प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी तोरवा सुनील तिर्की एसीसीयू प्रभारी धर्मेन्द्र वैष्णव प्र. आर. किशनलाल (तोरवा ) प्रआर. बलबीर सिंह, आरक्षक निखिल जाधव, दीपक यादव की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी