जगदलपुर

सीमापार से अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप…एक आरोपी सहित कार जब्त

रमेश राजपूत

जगदलपुर – मध्यप्रदेश की शराब प्रदेश में खपाने वाले तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे है, प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मध्यप्रदेश की शराब पकड़ी जा चुकी है। वही एक बार फिर पुलिस ने अवैध शराब के ज़खीरे को पकड़ा है।

पुलिस टीम ने जो अवैध शराब जब्त की है, उसकी कीमत 50 हजार से अधिक की आंकी गई है। बोधघाट टीआई धनंजय सिन्हा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एमपी के शराब तस्कर बोधघाट इलाके के करकापाल में शराब खपाने के फिराक में है। सूचना पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम तैयार की गई। इस दौरान करकापाल रेल्वे फाटक के पास एक कार को चैक किया गया। चैकिंग के दौरान 10 पेटी करीब 500 अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम कमलेश नायक कोंडागांव का रहने वाला बताया। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी