छत्तीसगढ़बिलासपुर

अतिक्रमण पर कठोर हुआ नगरनिगम, 15 से अधिक बोर्ड किए गए जप्त

चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण करने वालों पर अब जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शहर के मुख्य मार्ग, बाजार व चौक-चौराहों से अतिक्रमण हटाने बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से बोर्ड लगाने वाले दुकान संचालकों के 15 से ज्यादा बोर्ड जब्त किए गए।
कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने शहर के मुख्य मार्ग, बाजार क्षेत्र व चौक-चौराहों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत हर रोज अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सिम्स चौक से चाय नाश्ता के ठेला को हटवाया गया। इसी तरह सड़क में बोर्ड लगाने वालों के बोर्ड जब्त किए गए। इसके बाद शनिचरी चौक, सिटी कोतवाली व तेलीपारा में दुकान के आगे त्रिपाल डालकर शेड लगाने वालों पर कार्रवाई की गई। इसी तरह दुकान के आगे सड़क पर सामान निकालने वालों को जब्ती की चेतावनी दी गई। इसपर आगे से सड़क पर सामान नहीं डालने की हिदायत पर जब्ती और जुर्माने की बात कही गई। अभियान के दौरान 15 से ज्यादा बोर्ड अतिक्रमण निवारण दस्ता द्वारा जब्त किया गया। कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने सड़क पर आवाजाही में बाधा नहीं होने और सतत् रूप से अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश अतिक्रमण निवारण दस्ता को दिए हैं।

अतिक्रमण हटाने हर रोज कार्रवाई होगी। इस दौरान हर रोज देवकीनंदन चौक से सिम्स, शनिचरी, सिटी कोतवाली, गांधी चौक व तेलीपारा क्षेत्र में कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण करने वालों पर अब जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी