क्राइमबिलासपुर

कहीं भी करते हैं मोटरसाइकिल पार्क तो हो जाएं सावधान, शहर में हैंडल लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह है सक्रिय

डेस्क

बिलासपुर के बाजार और उद्यान क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल चोरी होने की वारदात घटने के बाद बिलासपुर में नव पदस्थ एसपी प्रशांत अग्रवाल ने इसे चुनौती की तरह लिया और टीम बनाकर मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ने की मुहिम चलाई। इसी मुहिम का नतीजा है कि 6 आरोपियों के पास से 6 मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है। चोरों ने सरकंडा क्षेत्र में ही 3 मोटरसाइकिल चोरी की थी इसके अलावा तोरवा, तार बाहर और कोतवाली थाना क्षेत्र में एक एक मोटरसाइकिल को इन लोगों ने चुराया था। नए एसपी के निर्देश पर मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि चिंगराजपारा में रहने वाला संदीप उर्फ लाली एक मोटरसाइकिल में घूम रहा है और उसे सरकंडा इलाके में बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना के बाद जब सरकंडा पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि संदीप ने ही अपने साथी राजकुमार के साथ मिलकर एक मेस्ट्रो और एक हीरो हौंडा डीलक्स मोटरसाइकिल की चोरी की थी। इतना ही नहीं संदीप ने तार बाहर क्षेत्र में भी अपने साथी तालापारा निवासी वाहिद खान और रविशंकर जोगी के साथ मिलकर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को चोरी किया था ।
वही दीपक यादव नाम के मोटरसाइकिल चोर ने अपने साथी विक्की सिंह के साथ मिलकर तेलीपारा से एक तथा शंकर नगर से एक मोटरसाइकिल को पार कर दिया था। चोरी की मोटरसाइकिल को उसने मटियारी निवासी किशोर सिसोदिया के पास गिरवी रखा था। ये शातिर चोर लगाता बाजार और गार्डन क्षेत्र में रेकी करने के बाद घूम घूम कर मोटरसाइकिल चोरी किया करते थे ।यह लोग मोटर साइकिल का हैंडल लॉक आसानी से तोड़ देते थे और फिर इग्निशन शार्ट कर मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को धर दबोचा है , जिनके पास से छह मोटरसाइकिल भी जप्त हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल गिरवी रखने वाले को भी गिरफ्तार किया है। अब मोटरसाइकिल के असली मालिकों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...