छत्तीसगढ़

अब स्कूलों में बच्चों को मिलेगा पौष्टिक नाश्ता, मंत्री प्रेमसाय ने अपने हाथ से खिला कर किया योजना का शुभारंभ

आलोक

मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत जिले के विकासखड पेड्रा के सभी शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत बच्चों को अब प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन के पहले प्रोटीन युक्त स्वादिष्ट नाश्ता ब्रेकफास्ट भी मिलेगा।इस योजना का शुभारंभ स्कूल शिक्षा, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विकास, आदिवासी और अनुसूचित जाति विभाग के मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव पेंड्रा में सुबह किया।गौरतलब है कि मध्यांन्ह भोजन योजना के तहत राज्य केे दो जिलों बिलासपुर के विकासखण्ड पेंड्रा एवं कोरिया के विकासखंड खड़गवां में नवाचार के रूप में बच्चों को प्रथम कालखंड में बे्रकफास्ट प्रदान करने की स्वीकृति भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा दी गई है।

बच्चों को ब्रेक फास्ट के रूप में सीधे खाने योग्य उच्च न्यूट्रीशियन मूल्य वाली खाद्य पदार्थ जिन्हें पकाने की आवश्यकता नहीं है प्रदान किया जाएगा। यह ब्रेकफास्ट विद्यालय में प्रधान अध्यापक एवं मध्यांन्ह भोजन प्रभारी के समक्ष आवश्यक सावधानियों का पालन करते हुए खिलाया जाएगा। ब्रेकफास्ट में प्रोटीन क्रंच, उच्च प्रोटीन फोर्टीफाइड सोयाबिस्किट, पौष्टिक चिवड़ा तथा उच्च प्रोटीन फोर्टीफाइड हलवा, पोहा, विभिन्न फ्लेवर के स्वीट्स आदि प्रदान किये जायेंगे।योजना के सफलता पूर्वक संचालन के संबंध में समस्त व्यवस्थाएं, बे्रकफास्ट पेकेट का सुरक्षित भंडारण, परिवहन एवं उपयोग संबंधित व्यवस्थाएं विकासखंड स्तर पर की जाएंगी। मध्यान भोजन योजना अंतर्गत पेंड्रा विकासखंड के 186 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के 10,000 से अधिक बच्चों को प्रोटीन युक्त नाश्ता प्रदाय करने की योजना का शुभारंभ आज पेंडा विकासखंड के ग्राम नवागांव में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बच्चों को नाश्ता खिलाकर किया

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड...