कबीरधाम

ब्रेकिंग :- कवर्धा 71 लाख की लूट मामले में पुलिस को मिली सफलता, प्रार्थी मुंशी ने ही रची थी साज़िश, 6 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

कवर्धा – राईस मिल करोबारी के पैसे लूट के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं वफादार मुंशी ही निकला, लुट के मामले में पुलिस ने 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने लूट के रकम 68 लाख 50 हजार रुपए को बरामद कर लिए है। लूट की पूरी साजिश कारोबारी के मुंसी ने ही रची थी। बता दें कि जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुनियोजित तरीके से दो आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में राईस मिल कारोबारी के 71 लाख को योजना के अनुसार आरोपी लुट कर ले गये, यह पूरी घटना घटने के बाद मुंसी ने अपने कारोबारी दिलीप अग्रवाल को फ़ोन पर सुचना दी। जिसकी शिकायत कारोबारी ने थाना में दर्ज कराई, मामले के बाद पुलिस ने दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की तो दोनों ने अलग अलग बयान दिया था।

बयान में एक कर्मचारी ने बताया की आरोपी ने उनके उपर कट्टा तानी, दुसरे ने बयान दिया की उनके उपर मिर्च का पावडर डाल कर पैसा छिना गया। दोनों के बयान पर पुलिस को शुरुआत से शक था, इस मामले के बाद जिला पुलिस ने अपनी पड़ताल तेज कर दी और मुखबिरी से मिली सुचना के आधार पर एक के बाद एक सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कवर्धा पुलिस ने इस मामले में बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने में मुन्ना अग्रवाल के वर्कर मनोज कश्यप ने सस्पेंड आरक्षक दिलीप चंद्रवंशी के साथ मिलकर इस षड्यंत्र को रचा था। इस मामले में षड्यंत्रकारी दिलीप चंद्रवंशी और मनोज कश्यप समेत दीपचंद चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी और पिंकी चंद्रवंशी को गिरफ़्तार किया है। जबकि पिंकी चंद्रवंशी का पति नारायण चंद्रवंशी फरार है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार...