बिलासपुर

पुरानी रंजिश में बाप-बेटे ने मिलकर कि युवक की हत्या, सालों पहले मृतक के छोटे भाई की हत्या के आरोप में बेटा काट चुका है जेल की सजा…..

रमेश राजपूत

बिलासपुर- युवक द्वारा गाली गलौज करने पर एक पिता ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिसकी जानकारी आरोपियों ने गांव के पंच को दी, पंच की शिकायत पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उडेला निवासी फूलसिंह मरावी, सरोज मरावी तथा विक्रम मरावी ने मिलकर गांव के ही युवक सहुरा यादव की हत्या कर दी, हत्या के बाद रात करीब 9:30 बजे आरोपियों ने इसकी जानकारी गांव के पंच दूरजराम कुर्रे को दी, पंच द्वारा कारण पूछे जाने पर आरोपियों ने बताया कि, युवक उनके घर के पास खड़ा होकर उन्हें गाली दे रहा था जिसके बाद तैश में आकर उन्होंने मिलकर धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई,

पंच ने इसकी जानकारी हिर्री थाना पुलिस को दी, पंच ने बताया कि 14 साल पहले विक्रम मरावी ने युवक के छोटे भाई की भी हत्या कर दी थी, जिसके कारण वह जेल की सजा काट चुका है, वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर वापस आया है, उस पुरानी रंजिश के चलते ही बाप बेटे ने मिलकर युवक की हत्या कर दी है। फिलहाल पंच की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी