न्यूज़बलौदाबाजार

सड़क हादसा :- दो ट्रकों में आमने सामने भिड़ंत, दुघर्टना के बाद एक ट्रक में लगी आग…एक ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत

भुवनेश्वर बंजारे

बलौदाबाजार – प्रदेश में रोड एक्सीडेंट के मामले बढ़ते ही जा रहे है। जिसके शिकार अब आम जनता के साथ वाहन चालक भी हो रहे है। जो छोटी सी गलती के वजह से अपनी जान गवा रहे है। एक ऐसा ही मामला मंगलवार को बलौदाबाजार जिले में सामने आया है। जहाँ पलारी थाना क्षेत्र के कोदवा में दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई दोनों ट्रकों की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए, इतना ही नहीं एक्सीडेंट के बाद तो एक ट्रक में आग लग गई। जिसके जद में आकर एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही दूसरा चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक प्रकाश इंडस्ट्री चांपा का बताया जा रहा, जो कच्चा लोहा भरकर रायपुर जा रहा था, लेकिन कोदवा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। प्राथमिक पुलिसिया जांच में फिलहाल यह पता चला है की एमपी निवासी कृष्ण कुमार वर्मा की मौत हुई है। बहरहाल इस पूरे मामले में पलारी थाना ने जांच शुरू कर दी है। 

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...