रायपुर

कोरोना संक्रमण के बढ़े मामले, कैबिनेट ने कहा नाईट कर्फ्यू…..लेकिन जिला कलेक्टर करेंगे फैसला, स्थिति हुई स्पष्ट

रमेश राजपूत

रायपुर– सीएम भूपेश बघेल की कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया गया है। प्रदेश की सरकार ने स्पष्ट रूप से लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया है। कैबिनेट में सारे संगठनों के साथ प्रदेश के बाजारों को रात 9:00 बजे तक बंद करने का फैसला लिया है। वही संक्रमण पर रोक लगाने के लिए लिए जरूरी होने पर नाईट कर्फ्यू लगाने का अधिकार कलेक्टरों को दिया गया है।इस फ़ैसले के बाद बिलासपुर समेत अन्य जिलों में अफवाहों का बाजार गर्म है कि अब सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में 9 बजे सब बंद हो जाएगा जबकि ऐसा बिल्कुल भी नही है। क्योकि राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का अधिकार जिला कलेक्टर को दिया है जब तक कलेक्टर आदेश जारी नही करते तब-तक जिले में नाइट कर्फ्यू नही लगेगा. पर आपकी सुरक्षा इसीमे में है कि आप सावधानी बरतें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और अगर जाना ज़रूरी है तो शासन के नियमों का पालन अवश्य करें। क्योंकि कोरोना एक बार फिर अपना विकराल रूप ले चुका है।

होटल, रेस्तरां 10 बजे हो जायेंगे बंद
10:00 बजे तक सभी रेस्टोरेंट्स पर बैठक व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। इसी क्रम में रात 11:00 बजे तक भोजन टेकअवे की व्यवस्था जारी रहेगी । 

वैक्सिनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश 
बैठक में राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा की गई है। समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैक्सिनेशन में तेजी लाने और संक्रमण रोकने के लिए जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कंटेंटमेन जोन में सख्ती बरतने के निर्देश भी दिए हैं

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प...