तखतपुर

जमीन रजिस्ट्री नही होने से परेशान किसान ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, पास ही पडा मिला सुसाईड नोट, पटवारी पर लगाया यह आरोप…..

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर-पटवारी द्वारा पैसा लेने के बावजूद पर्ची बनाकर नहीं देने और समय पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने पर कृषक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली कृषक ने सुसाइड नोट में अपने मरने का कारण पटवारी को बताया है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम राजा कापा निवासी छोटू राम कैवर्त पिता स्वर्गीय पंचराम कैवर्त ने जमीन बिक्री के लिए पर्ची बनाने के लिए पटवारी के पिछले 6 माह से चक्कर काट रहा था इसके लिए पटवारी ने ₹5000 पर्ची बनाने के लिए छोटू से लिए भी थे पर मार्च क्लोजिंग के समय उसे रजिस्ट्री करवाना था पर समय पर वह रजिस्ट्री नहीं करा पाया और तंग आकर उसने आज सुबह फांसी लगाने का फैसला लिया और सुबह 5:00 बजे घर से निकल कर अपने बाड़ी में कृषक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी थोड़ी देर बाद जब उसकी पत्नी 5:00 बजे चाय लेकर आए तो देखा कि उसका पति गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है उसने अपने सामान रखने वाले केरेट में एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें लिखा है कि वह पटवारी से तंग आ गया था और 5000 लेने के बावजूद उसके काम नहीं कर रहा था जब वही साथी ने बताया कि वह छोटू के साथ 5000 देने पटवारी को गया था

बहन और मां का ख्याल रखना

मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पटवारी से तंग आ गया था और पैसे लेने के बावजूद काम नहीं कर रहा था बार-बार चक्कर लगाने से तंग आ गया था इस बात से दुखी होकर वह फांसी लगा रहा है ईहलीला समाप्त करते वक्त छोटूराम को अपने परिवार की भी चिंता सता रहा था उसने अपने परिवार के बेटे से कहा है कि उसके मरने के बाद वह अपनी मां और बहन का ख्याल रखें

अंत मे लिखा जय श्री राम

कृषक ने फांसी लगाने से पहले पटवारी के से प्रताड़ित होना और पैसे लेकर काम ना करना ऐसे तो लिखा ही है और उसने पत्र में अंत में यह भी लिखा है कि वह पटवारी से काफी तंग आ गया है और उसने पत्र के अंत में जय श्री राम लिख कर अपना जीवनलीला समाप्त कर लिया फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर पहुँचे राज्यपाल रमेन डेका... माँ महामाया के दरबार में माथा टेक मांगी प्रदेश की खुशहाली, घर में कपड़े बदल रही युवती का बनाया वीडियो, विरोध करने पर भाई पर धारदार हथियार से हमला... इलाके में ... शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण...पुलिस ने फरार आरोपी को दूसरे जिले से किया गिरफ्तार मल्हार: लीलागर नदी में मिली 3 दिनों से लापता ग्रामीण की लाश, पुलिस जुटी जांच में पुलिस टीम पर हमला: शराबियों ने आरक्षक की वर्दी फाड़ी, सरकारी काम में बाधा, 8 आरोपियों पर अपराध दर्ज पचपेड़ी: होली की खुशियां बदली मातम में, ग्रामीण की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस जुटी जांच ... होली के रंग में खून की छींटें... रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में 3 हत्याकांड से दहला जिला, पुलिस की कार्र... होली में हुड़दंग मचाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, भेजे गए जेल क्राइम ब्रांच बनकर 1.50 लाख की मांग, 54 हजार वसूले…झूठे केस में फंसाने की दे रहे थे धमकी, 3 आरोपियों... रायगढ़: 3 हजार उधार की रकम वसूलने हत्या, चाकू से गोद कर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट... आरोपी गिरफ्त...