बिलासपुर

52 परियों पर दांव लगा रहे 5 चढ़े पुलिस के हत्थे, एक आदतन आरोपी भी गिरफ्तार…. नगद सहित ताश की पत्ती जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना के ख़ौफ़ के बीच जुआ का फड़ सजाए जुआरियो के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही की है। जहाँ से 52 परी के साथ 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है रविवार शाम सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि चांटीडीह मौर्य कॉम्प्लेक्स के छत के ऊपर जुए चल रहा है। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने दबिश दी तो अंधेरे का फायदा उठाकर जुआ खेल रहे सभी जुआरियों के होश उड़ गए। वह सभी पुलिस से बचने के फिराक में भागे लेकर सफल नही हो सके। उन्हें सरकंडा पुलिस ने धर दबोचा।

पकड़े गए पांच आरोपियों में चिंगराजपारा निवासी बाला सिंह उर्फ अमर सिंह, कतियापारा निवासी अक्षय आनंद, रामायण चौक निवासी सचिन साहू,चिंगराजपारा निवासी कोमल निषाद सहित चांटीडीह के रहने वाले लाला पटेल शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 23550 रुप्ए के साथ 52 परी को बरामद किया है। बताया जा रहा है। सरकण्डा पुलिस की इस कार्यवाही में आदतन बदमाश बाला ठाकुर भी पकड़ा गया है। जिसके खिलाफ पूर्व से ही थाना सरकंडा में पूर्व में 02 अपराध थाना तारबहार में 01 अपराध थाना तोरवा में 01 अपराध दर्ज है। मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 13 क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शनिप कुमार रात्रे , प्रआर . जीतेश सिंह , नरेन्द्र डिकसेना , आरक्षक बलबीर सिंह , प्रमोद सिंह , आशीष राठौर , राकेश यादव , सोनू पाल , एवं अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...