बीजापुर छत्तीसगढ़

नक्सली पुलिस मुठभेड़ में 22 जवानों के शहीद होने की खबर, अब भी लापता जवानों की तलाश जारी….हथियार और कपड़े भी है गायब

रमेश राजपूत

बीजापुर – छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है, जिंसमे तर्रेम थाना क्षेत्र के जोन्नागुड़ा के जंगल मे हुए शनिवार को पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 22 जवान शहीद होने की खबर आ रही है हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। बताया जा रहा इस मुठभेड़ में 43 जवान सामान्य घायल हुए है और 13 गंभीर घायलों को रायपुर लाया जा रहा है। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है। सूत्रों की माने तो शहीद जवानों में कोबरा के 8 , बस्तरिया बटालियन से 2 और डीआरजी के 8 और एसटीएफ के 4 जवान शामिल है नक्सलियों द्वारा अंजाम दि गई इस घटना में नक्सलियों को भी भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर 14 जवानों के शव खुले आसमान के नीचे बीच गांव में पड़े मिले, मुठभेड़ में 22 जवानों के शहीद होने की बात कही जा रही है। साथ ही शहीद जावानों का आंकड़ा बढ़ सकता है। ग्राउंड जीरो पर आसमान से UAV के माध्यम से पुलिस अपनी पैनी नज़र बनाए बैठी है।

वही नक्सलियों और जवानों के बीच मैदानी इलाके में भी ज़बरदस्त मुठभेड़ हुई जहाँ चारो तरफ DRG और CRPF के जावानों की लाशें बिखरी पड़ी हैं नक्सलियों ने कई जवानों के पार्थिव शरीर से जूते और कपड़े तक निकाल कर ले गए है।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पसरे सन्नाटे के बीच ख़ौफ़नाक मंजर फैला हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...