बालोद

लॉक डाउन ब्रेकिंग :- रायपुर, राजनांदगांव के बाद अब इस जिले में भी 10 दिनों का पूर्ण लॉक डाउन…पूरे जिले को बनाया गया कंटेंटमेंट ज़ोन

रमेश राजपूत

बालोद – छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सख्त निर्णय लिए जा रहे है, जिसमें राजधानी में पूर्ण प्रतिबंध के बाद अब बालोद जिले में 10 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। कलेक्टर जनमजेय मोहबे ने आदेश जारी कर दिया है। जिले में 10 अप्रैल की शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेंगी. इस दौरान केवल मेडिकल दुकानों को अपने निर्धारित समय पर खुलने की अनुमति होगी।

मेडिकल दुकान संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देगें। इसके अलावा पेट्रोल पंप संचालक केवल शासकीय वाहन, शासकीय कार्य में प्रयुक्त वाहन, एटीएम कैश-वैन, अस्पताल, मेडिकल इमरजेन्सी से संबंधित निजी वाहन, एम्बुलेस, एलपीजी परिवहन कार्य में प्रयुक्त वाहन, एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशन, अन्तर्राज्यीय बस स्टैण्ड से संचालित ऑटो, टैक्सी,

विधिमान्य ई-पास धारित करने वाले वाहन, एडमिट कार्ड, कॉल लेटर दिखाने पर परीक्षार्थी, उनके अभिभावक, परिचय पत्र दिखाने पर मीडियाकर्मी, प्रेस वाहन, न्यूज पेपर हॉकर, दुग्ध वाहन और छत्तीसगढ़ में नहीं रूकते हुए एक राज्य से सीधे अन्य राज्य जाने वाले वाहनों को पीओएल प्रदान किया जाएगा।

अन्य सभी वाहनों के लिए पीओएल प्रदान करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिले में दुग्ध पार्लर, दुग्ध वितरण, न्यूज पेपर हॉकर के द्वारा समाचार पत्रों के वितरण की समयावधि सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक और शाम को 5 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. साथ ही यह स्पष्ट किया जाता है कि दुग्ध व्यवसाय के लिए कोई भी दुकान, पार्लर नहीं खोले जाएंगे.

केवल दुकान, पार्लर के सामने फिजिकल डिस्टेंसिंग और मास्क संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए उपरोक्त समयावधि में केवल दुग्ध विक्रय की अनुमति होगी। पैट शॉप, एक्वेरियम को केवल पशुओं को पशुचारा देने के लिए सबुह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 6.30 बजे तक शॉप खोलने की अनुमति होगी।

error: Content is protected !!
Letest
लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक... बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार बिल्हा:- हिट एंड रन हादसा... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर रची खौफनाक साजिश...झारखंड से बिलासपुर लाकर युवक की गला रेतकर ... मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार...47,900 नगद और ताश की गड्डी जब... शराब के लिए पैसे नही देने पर मारपीट और चाकू से हमला... तीनों आरोपी गिरफ्तार सीपत: नाबालिग से शादी और दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार...सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंगेली: पुलिस ने की खेत में छापेमारी... 9 जुआरी गिरफ्तार, 3.39 लाख की नगदी-सामान जब्त पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश, विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ... कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल... वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सव...