बिलासपुर

इस बार एसईसीएल कर्मचारी हुआ बैंक फ्रॉड का शिकार, खाते से 1 लाख 88 हजार रुपए पार…. बैलेंस चेक करने पर हुई जानकारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर– एसईसीएल कर्मचारी के बैंक खाते से 1 लाख 88 हजार रुपए विभिन्न बैंक अकाउंट में ट्रांसफर और निकासी कर फ्रॉड का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्होंने अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक किया। मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल में सुपरवाइजर टेलीकॉम के पद पर कार्यरत कर्मचारी जय प्रकाश बाजपेयी और माया बाजपेयी का संयुक्त बचत बैंक खाता राजकिशोर नगर एसबीआई शाखा में है, जिससे बीते महीने 5 अगस्त से 15 अगस्त के दौरान 12 किस्तों में कुल 1 लाख 88 हजार रुपए एक अन्य बैंक अकाउंट में ट्रांसफर और निकाले गए है।

गौर करने वाली बात यह है कि उक्त ट्रांजेक्शन के मैसेज पीड़ित के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में नही आये, जिसकी वजह से पीड़ित को इन सभी लेन देन की भनक तक नही लगी। मामले में 23 अगस्त को जब पीड़ित ने एटीएम जाकर पैसे निकाले तो उन्होंने अपने अकाउंट में पैसे कम होने की भनक लगी उन्होंने मिनी स्टेटमेंट निकाला तो अन्य लेन देन की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने बैंक पहुँचकर पूरा विवरण निकलवाया जिसमें जिस बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए है और निकाले गए है इसकी जानकारी मिली जिसके साथ उन्होंने सरकंडा थाने पहुँचकर इस ठगी की शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने बसंत विहार निवासी जयप्रकाश बाजपेयी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
ई-चालान के बहाने साइबर ठग सक्रिय, बिलासपुर में रेलवे कर्मचारी को लगाया 2.85 लाख का चूना झाड़ियों में छिपाकर रखी 6000 किलो महुआ लाहन जब्त... पुलिस-आबकारी की संयुक्त कार्रवाई अज्ञात कारणों से युवक ने की आत्महत्या... फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, मस्तूरी: फ़ूड पॉइजनिंग के मरीजों से मिलने पहुँचे विधायक दिलीप लहरिया...मुलाकात कर जानी मरीजों की हालत... कैशलेस ईलाज: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 7 दिन तक 1.50 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार...जिले के 37 अस्... अंधविश्वास की हैवानियत: जादू-टोना के शक में महिला की बर्बर हत्या.... पति-सौतन सहित चार आरोपी गिरफ्ता... पचपेड़ी: घर के अंदर मिली महिला की संदिग्ध लाश...जांच में जुटी पुलिस, मस्तूरी एसडीएम सहित कई तहसीलदारों के प्रभार में हुआ बदलाव...कलेक्टर ने की फेरबदल होली मनाने परिवार सहित बाहर गया था रियल एस्टेट कारोबारी...सूने घर में चोरों का धावा, 2 लाख से अधिक क... रायगढ़: अवैध कबाड़ और चोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई....1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त, 6 ट्रक और 1 माजदा ...