बिलासपुर

लॉक डाउन के दौरान ऊंची कीमत पर शराब बेचने की थी तैयारी, रास्ते में ही पुलिस ने धर दबोचा… आरोपियों के कब्जे से 130 पाव शराब जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की इंडस्ट्रियल एरिया तिफरा में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के प्रयास में है सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत करा कर थाने से पेट्रोलिंग पार्टी रवाना किया गया जहां बजरंग स्वीट्स के पीछे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को बाइक में अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम रामायण सूर्यवंशी पिता तुकाराम सूर्यवंशी उम्र 32 वर्ष निवासी तिफरा, कृष्णा राम पिता दिलीप राम उम्र 34 वर्ष निवासी बीरगांव रायपुर बताए जिनके कब्जे से 130 पाव देसी प्लेन शराब 23.4 बल्क लीटर शराब बरामद हुआ

परिवहन तथा भंडारण के संबंध में उनके पास कोई दस्तावेज भी नहीं थे पूछताछ पर उन्होंने लॉकडाउन में ऊंची कीमत पर शराब बिक्री करने के लिए ले जाना बताएं साथ ही रास्ते में कुछ लोगों को शराब भी बिक्री किए थे बताए आरोपियों के कब्जे से शराब के अलावा एक पैशन प्रो बाइक मूल्य 70000 रुपये तथा बिक्री की रकम ₹4900 की भी जब्ती की गई शराब समेत पुलिस द्वारा जप्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 85000 रुपए है। मामले में धारा 34 (2) 59 क कायम कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा जा रहा है इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह तथा सहायक उपनिरीक्षक गुलाब पटेल आरक्षक केशव मार्को तथा आरक्षक सुमंत कश्यप की सराहनीय भूमिका रही

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार,