रायपुर

कोरोना अपडेट:- कोरोना निकल रही बुलेट ट्रेन से तेज, आज फिर 17000 से अधिक नए मरीज तो वही 200 से अधिक ने तोड़ा दम…. फिर रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर टॉप पर

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना अब बुलेट ट्रेन से ज्यादा स्पीड से फैलने लगा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में फैल रहे संक्रमण ने सभी को चिंता में डाल दिया है। क्योकि कोरोना अब प्रदेश में रोजना अपने ही बनाए रिकॉर्ड को तोड़ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में 17397 मरीज मिले है। जिनके साथ प्रदेश में कुल संक्रमितो की संख्या 622965 हो गई है। प्रदेश के राजधानी में कोरोना की गति अभी सबसेेे तेज है। जहाँ 3215 मरीजों की पहचान रायपुर जिलेे में की गई है। तो वही अब भी दूसरे नंबर पर दुर्ग जिला है, जहाँ 1857 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है किसके साथ बिलासपुर जिलेे में भी 1300 से अधिक संक्रमित मरीज मिलेे हैं। इसी तरह राजनांदगांव 973, बालोद 363, बेमेतरा 421, कबीरधाम 444, धमतरी 470, बलौदाबाजार 801, महासमुंद 479, गरियाबंद 332, रायगढ़ 1144, कोरबा 843, जांजगीर-चांपा 908, मुंगेली 521, जीपीएम 301, सरगुजा 433, कोरिया 413, सूरजपुर 440, बलरामपुर 380, जशपुर 394, बस्तर 199, कोंडागांव 141, दंतेवाड़ा 40, सुकमा 23, कांकेर 482, नारायणपुर 18, बीजापुर 34 अन्य राज्य 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इधर संक्रमितो के मौत के मामलों में छत्तीसगढ़ में कोरोना ने डबल सेंचुरी बनाई है। जहाँ शुक्रवार को अब तक के सर्वाधिक 219 मरीजो की मौत हुई है। ताज्जुब की बात यह है कि केवल रायपुर और बिलासपुर जिले से ही लगभग 100 मरीजो की मौत हुई है। जबकि कुल 19 जिलों में संक्रमित मरीजो की मौत हुई है जिनमें दुर्ग में 23, राजनांदगांव में 11,बालोद में 5, कबीरधाम में 8, धमतरी में 14, बलोदा बाजार,बेमेतरा और महासमुंद कोरिया सहित जशपुर में 4-4 ,गरियाबंद में रायगढ़ में 7, कोरबा में 19 ,जांजगीर-चांपा में 9, गौरेला पेंड्रा में 2, और सुकमा में 2 शामिल है। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजो की 6893 हो गई है। इस बीच राहत की बात यह है। कि शुक्रवार को प्रदेश में 14284 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए है। जिनके साथ अब प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 492593 हो गई है। जबकि अब भी 123479 मरीज एक्टिव है। जिनका उपचार जारी है। 

इस जिले की बढ़ी मुसीबत,, संक्रमितो के साथ मौत के आंकड़ों में आया जबरदस्त उछाल..

न्यायधानी में कोरोना की आंधी पूरे जिले को अपने चपेट में लेने की तैयारी में है। रोजाना ही जिले में संक्रमितो की बढ़ती संख्या ने सभी को चिंता में डाल दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 1314 नए संक्रमितो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिनमे सबसे अधिक 703 मरीज शहरीय इलाको से मिले है। तो वही 611 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से मिले है। कोरोना ने मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों सहित हाईकोर्ट कर्मचारी के साथ हर वर्ग के लोग कोविड के चपेट में आए है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 42321 हो गई है। जिले के चपेचपे में कोरोना के मरीज मिले है। जिले का कोई भी एरिया फिलहाल संक्रमण मुक्त नही रहा है। यानि कि कुल मिलाकर पूरा जिला ही संक्रमण के काले साये से घिर चुका है। आपको बता दे जिले में वर्तमान में रोजाना औसत एक हजार से अधिक मरीज मिल रहे है। जिनमे शुक्रवार को कोरोना प्रबन्ध में लगे मैदानी स्तर के कर्मचारी शामिल है। इधर जिले में कोरोना ने मौत का तांडव मचा दिया है। जहाँ रिकार्ड तोड़ 73 मरीजो की मौत हुई है। जिनमे 53 मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले है। वही 19 मरीज दूसरे जिले के है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अलग अलग हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इन मरीजो में सर्वाधिक 13 मौत सिम्स हॉस्पिटल में हुई है। तो वही 3 मरीज ने होम आइसोलेशन के दौरान ही दम तोड़ दिया है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मारने वाले मरीजो की संख्या 728 हो गई है। जिले में मरीजो के मौत के पीछे फिलहाल हॉस्पिटलों में बिस्तरों की उपलब्धता और समय मे इलाज नही हो पाना वजह बनी हुई है। जिसको लेकर जिला प्रशासन को और भी उचित पहल करने की जरूरत समझी जा रही है। 

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस