बलौदाबाजार

खेत में मिली सिर कटी लाश से क्षेत्र में सनसनी, देर शाम घर से निकला था मृतक…..पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

बलौदाबाजार – जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा नहर के पास खेत मे एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई, लाश की शिनाख्त ग्राम कुसमी निवासी कमलेश मनहरे के रूप में हुई है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीती रात 8 बजे के लगभग घर से मंजन करने की बात अपनी पत्नी को बोलकर निकला था, जो देर रात को भी नही लौटा, परिजनों ने रात में तलाश की फिर सभी घर लौट गए, आज सुबह उसके भाई को गांव लौटते वक्त मृतक की लाश दिखी जिसने अपने पिता और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी,

मृतक का सिर और धड़ अलग अलग पड़े हुए थे, जिसे किसी धारदार हथियार से काटा गया हो, मृतक के पिता अमर सिंग मनहरे ने इसकी सूचना पलारी थाने में दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ धारा 302,201 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...