बिलासपुर

मामूली झड़प बनी हत्या की वजह, चाकू मारकर की गई हत्या….चंद घण्टों में ही हत्या के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात लगभग 01:00 – 02:00 बजे रात्रि को दो पार्टी मनाने जा रहे पक्षों के मध्य रोड में साईड लेने को लेकर मामूली झड़प की बात पर मारपीट के दौरान मृतक आकाश वर्मा पिता कोमल वर्मा उम्र 19 वर्ष , निवासी – जलसो , थाना कोनी की चाकू से सीने , गला में वार कर हत्या करने की सूचना प्राप्त होने पश्चात् मामले की सूचना प्रशांत अग्रवाल , पुलिस अधीक्षक , बिलासपुर को मामले की गंभीरता से तत्काल अवगत कराया गया , जिसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए विशेष प्राथमिकता देकर आसपास घेराबंदी कर आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने हेतु निर्देश दिया गया , उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन तथा रविन्द्र कुमार यादव , थाना प्रभारी कोनी के नेतृत्व में तत्काल डायल -112 के स्टाफ व थाना के स्टाफ की कुल 03 छोटी टीम बनाकर आरोपियों के छिपने के जगहों पर खेत , खलिहान , रोड़ , घर एवं टोल प्लाजा , फार्म हाउस में सतत् निगरानी रखी गई , जिसके फलस्वरुप घटना में शामिल सभी आरोपियों को विभिन्न जगहों से अभिरक्षा में लिया गया ,

जिसमें मुख्य आरोपी दीपक पिल्ले द्वारा घटना के संबंध में बताया कि आरोपी लोग पार्टी मनाने हेतु कोनी से निकलकर सेमरा गांव जा रहे थे , इसी समय ग्राम जलसो के आगे भरारी पुल के पास 10-12 लड़के फार्म हाउस से निकलकर आ रहे थे और साईड लेने की बात को लेकर आरोपियों को देखकर गाली – गलौच होने से आपस में मारपीट होने लगे। इसी बीच आरोपी दीपक पिल्ले द्वारा मौका देखकर अपने पास रखे चाकू से मृतक आकाश वर्मा के सीने में वार कर दिया , जिससे मृतक वहीं गिर गया और सभी आरोपी मौके से भाग गये । आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक भी है । आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत् बालकों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

आरोपी – दीपक पिल्ले उर्फ बड़ा कल्लन उर्फ सोनू पिता राजु पिल्ले , उम्र 22 वर्ष , रवि सोनी पिता लीलाधर सोनी , उम्र 20 वर्ष , प्रिन्स सिंह पिता स्व.मनीष सिंह , उम्र 23 वर्ष , कुनाल पिल्ले उर्फ छोटे कल्लन पिता राजु पिल्ले , उन 22 वर्ष और दो अन्य विधि से संघर्षरत बालक ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क...