बिलासपुर

एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त….मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ खाद्य विभाग ने बुधवार को बड़ी और धमाकेदार कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबारियों की कमर तोड़ दी। शहर के मधुबन और दयालबंद क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास की गई छापामार कार्रवाई में भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर और संबंधित उपकरण बरामद किए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें 14.2 किलोग्राम के 100 घरेलू गैस सिलेंडर और 5 किलोग्राम के 263 सिलेंडर जब्त किए गए।

इसके अलावा चूल्हा बर्नर, 8 बोरियों में भरे रेगुलेटर, 6 कार्टून एवं 25 नग खुले में रखे उपकरण, साथ ही 25 प्रेशर वाल्व (5-5 के बंडल में) भी बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह पूरा सामान अवैध रूप से भंडारित कर ऊंचे दामों पर बेचने के उद्देश्य से रखा गया था। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आम नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल अधिकृत एजेंसियों से ही नियमानुसार बुकिंग कर निर्धारित दरों पर गैस सिलेंडर प्राप्त करें।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और शिकायत मिलने पर तुरंत छापेमारी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि विशेष अभियान के तहत अब तक 8 प्रकरणों में 310 से अधिक सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन की सख्ती से आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

error: Content is protected !!
Letest
गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ...