रायपुर

कोरोना अपडेट :- संक्रमण की रफ़्तार हुई सीमित, मिले 2000 से कम नए संक्रमित तो वही मौत के आंकड़े भी अब थमने लगे….36 मरीज़ो ने हारी जंग

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना की गति में भारी कमी मंगलवार को दर्ज की गई है। जहाँ बीते 24 घण्टो में 1886 नए संक्रमितो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। जबकि इसके कही ज्यादा 4471 मरीज स्वस्थ भी हुए है। हालाकि की प्रदेश में 36 मरीजो की मौत अलग अलग जिले में हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में ऐसे सात जिले है। जहाँ कोरोना की रफ्तार 100 प्लस है। बाकि जिलों में इनके अपेक्षाकृत कम मरीज मिल रहे है। बताया जा रहा है फिलहाल प्रदेश में रायगढ़ जिले में सबसे अधिक 177 मरीज मंगलवार को मिले है। जबकि सरगुजा और सूरजपुर में 126-126 मरीज मिले है। इसी तरह जांजगीर में 125,बलौदाबाजार में 103,जशपुर में 117,बस्तर में 106,दुर्ग में 44,राजनांदगांव से 32, बालोद से 43,बेमेतरा से 29 , कबीरधाम से 18 , धमतरी से 70,,रायपुर से 82, महासमुंद से 54, गरियाबंद से 25, बिलासपुर से 37,कोरबा में 83, मुंगेली से 39,जीपीएम से 21,, कोंडागांव से 70, दंतेवाड़ा से 52, सुकमा से 55, कांकेर से 21, नारायणपुर से 17, बीजापुर से 36 नए मरीज मिले हैं। वही प्रदेश मे सबसे ज्यादा मौते रायगढ़ में हुई है। जहाँ 6 लोगों की जान गयी है, जबकि जांजगीर, कोरबा और दुर्ग में 3-3 मरीजो की जान गयी है। जिसके बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितो की 9 लाख 73 हजार 349 हो गई है। जिनमे से 9 लाख 27 हजार 145 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि 33 हजार 127 मरीज एक्टिव है।

सिमटने लगा कोरोना,,कोरोना मुक्ति की ओर अग्रसर न्यायधानी

जिले में कोरोना की गति अब सीमित होती नजर आ रही है बीते एक पखवाड़े में संक्रमण की गति काफी हद तक कम हुई है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिले में 37 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जिनमें सबसे अधिक 22 मरीज बिलासपुर के शहरीय इलाको के रहने वाले है। बाकि के 15 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से मिले है। जिनके साथ अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 64 हजार 153 तक पहुच चुकि है। जिसमे से करीब 62 हजार मरीज उपचार उपरांत ठीक हो चुके है। उधर संक्रमितो के मौत की गति भी बीते 24 घण्टो में कम हुई है। जहाँ केवल शहर के अलग अलग कोविड हॉस्पिटलों में 3 संक्रमितो की मौत होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिनमे से 2 मरीज बिलासपुर जिले के निवासी है। जबकि एक मरीज दीगर जिले का है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 1697 तक पहुँच चुकि है। 

error: Content is protected !!
Letest
डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी हॉस्टल से छात्र लापता, CCTV और रिकॉर्ड पर सवाल… प्रबंधन की लापरवाही उजागर, ... बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन अलर्ट...छापेमारी जारी, एक दुकान से 78 सिलेंडर ज... बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम