रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में संक्रमण की रफ़्तार हुई कम, आंकड़े 1000 से नीचे तो वही मौत के मामले 11, वही 1300 से अधिक मरीज स्वस्थ…. जानिए आज के आंकड़े

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना की गति घटती जा रही है। जहाँ बीते 24 घण्टो में 813 नए मरीज मिले है। जबकि 11 मरीजो की मौत हुई है। हालाकि इस बीच प्रदेश के 1342 मरीज स्वस्थ हुए है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 56 मरीज जांजगीर जिले से मिले है। बीजापुर से 55, रायपुर में 49,सरगुजा से 43,कोरबा से 45,सुकमा से 42,बलरामपुर और बस्तर से 41-41,रायगढ़ से 40 मरीज मिले है। इसके साथ बाकि सभी जिलों में 40 से कम मरीजो की पहचान की गई है। वही प्रदेश में बीते 24 घण्टो में 11 संक्रमितो की मौत हुई है। जिनमे दुर्ग,रायपुर और जांजगीर में 2-2 मरीजो की मौत हुई है। जबकि गरियाबंद, कोरबा,कोरिया जशपुर और कांकेर में एक एक मरीजो की मौत हुई है। जिनके साथ अब प्रदेश में कुल संक्रमितो की संख्या बढ़कर 9 लाख 86हजार 504 हो गई है। जबकि प्रदेश में कोरोना के जद में आकर करीब 13311 मरीजो ने जान गवाई है।

संक्रमण के उतार चढ़ाव अब भी जारी…

न्यायधानी में कोरोना के आंकड़े लगातार घट बढ़ रहे हैं इसी कड़ी में शनिवार को 23 संक्रमित मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है जिनमें सबसे अधिक शहरी इलाकों से मरीजों की पहचान की गई है वही इन दिनों सबसे ज्यादा सिंप्टोमेटिक मरीजों की पहचान की जा रही है हालाकि इसकी अपेक्षा जिले में एसिंप्टोमेटिक मरीजों की संख्या कम है आंकड़ों की माने तो जिले में अब कुल संक्रमितो की संख्या 64 हजार 417 से अधिक हो गई है वही संक्रमितो के मौत के मामलों में शनिवार को जिले में काफी राहत मिली है जहां बीते 24 घंटों में मरने वाले मरीजों की संख्या शून्य रही है जिसके बाद अब तक जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 1543 है

error: Content is protected !!
Letest
डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी हॉस्टल से छात्र लापता, CCTV और रिकॉर्ड पर सवाल… प्रबंधन की लापरवाही उजागर, ... बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन अलर्ट...छापेमारी जारी, एक दुकान से 78 सिलेंडर ज... बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम