बिलासपुर

पटरी के पास जमी जुए की महफ़िल में पुलिस की रेड….10 जुआरियों से 41 हजार रुपए जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – स्थानीय पुलिस को चकमा देकर घुटकू रेल्वे पटरी के पास शनिवार शाम जुए की महफ़िल सजी थी। जिनकी भनक कोनी पुलिस को लगी। जिसके बाद कोनी पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। जहा जुए की महफिल में 10 जुआरी हार जीत का दाव लगा रहे थे। पुलिस को देख सभी भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस पहले से ही इन्हें पकड़ने के लिए तैयार थी। जहां पुलिस ने जुआ खेलते बंगालीपारा गली निवासी शुभम करोसिया, प्रेमनगर चनाडोंगरी निवासी मुन्ना पाली,बंधवापारा निवासी बिसाहू मरार,सतनामी पारा चनाडोंगरी निवासी रमेश बघेल ,प्रमोद बघेल,सतनामीपारा कोटा निवासी सुखीराम बंजारे,बिरकोना निवासी अश्वनी कुमार खरे,बजरंग नगर निवासी अशोक श्रीवास,बरपाली जरौंधा थाना निवासी किशोर सूर्यवंशी को रंगे हाथों पकड़ा।

जिनके कब्जे से 41 हजार 290 रूपए जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की है। उक्त कार्यवाही में इंस्पेक्टर सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक 582 अजय चौरसिया, 1357 राकेश साहू, आर. कमांड 501 दुर्गेश यादव 1124 आशीष राठौर 1216 महादेव कुजुर 877 संजय कश्यप, 1199 शैलेन्द्र साहू, 298 रामायण सिंह राजपूत का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...