दुर्ग

बारात में हुई हत्या के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, नाचने को लेकर हुआ था विवाद

उदय सिंह

दुर्ग  – जिले के जेवरा सिरसा थाने में बारातियों के नाचने को लेकर हुए विवाद में युवक की बीती रात हत्या हो गई थी। इस मामले में आरोपी युवकों को दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि इस मामले में कुल 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिनकी पुलिस ने गिरफ्तारी की है। इन पर धारा 147,323,427,302 की धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में आकाश यादव पिता धनेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी कोपरा थाना पांडुका ने शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य रुप से संजय यादव उम्र 19 वर्ष,सूरज यादव उम्र 20 वर्ष,रुपेश यादव 25 वर्ष,उमेश यादव उम्र 20 वर्ष, रितेश पांडे उम्र 22 वर्ष,ओमकार कुमार उम्र 20 वर्ष,कुलदीप यादव उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि दुर्ग जिले में बारात में आये दूल्हे के भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक युवक दूल्हे का चचेरा भाई था, जो गरियाबंद से जेवरा सिरसा बारात आया था। इस दौरान नाचने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ, उतने में 8 से 10 लड़कों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी है। युवक का नाम हेमचंद यादव 24 वर्ष था।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,