बिलासपुर

शहर से गांव खेती कार्य करने गए परिवार के घर बड़ी चोरी… सुने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात ले गए चोर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रार्थी अनुपा साहू ने पुलिस को बताया कि वे 14 जनवरी 2025 को दोपहर करीब 1 बजे अपने परिवार सहित अपने गृह ग्राम भरारी थाना कोटा खेती किसानी के काम से गई थीं। घर में ताला बंद था।लगभग पांच महीने बाद 5 जून की शाम करीब 5 बजे जब वे वापस लौटीं तो देखा कि उनके मकान का मुख्य दरवाजा और आलमारी का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। इनमें सोने का हार, माला, झुमका, फुल्ली, बच्ची की बाली सहित चांदी के पायल, करधन, अंगूठी और अन्य जेवर शामिल हैं। प्रार्थिया ने अपने पति तोषिक साहू के साथ थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। सरकंडा पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा...