तखतपुर

चोरों के हौसले बुलंद…बेधड़क तोड़ रहे ताले, फिर सुने मकान को निशाना बना लाखों की चोरी

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर – स्थानीय पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी चोरों के हौसले पस्त नही हो रहे है। वह बेधड़क चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला तखतपुर के ग्राम बेलसरी का सामने आया है। जहाँ बेलसरी नाका स्थित सुने मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखो का सामान नगदी लेकर रफू चक्कर हो गए। मामले की शिकायत करते हुए प्रार्थी सनत कुमार साहू ने बताया कि बेलसरी नाका के पास हरमन इंटरप्राइ्जेस के सामने स्थित उनके घर से उनके भाई सुमित साहू 7 जुलाई को ताला लगाकर अपने काम से रायपुर चले गए। इस बीच 11 जुलाई को उनके चाचा दीपक साहू ने घर के ताला टूटने की सूचना दी। जिससे घबराएं प्रार्थी ने तत्काल घर पहुँचा। जहाँ उसने देखा कि सामने चैनल गेट का कुंडी टुटा हुआ था, बेड रूम के गेट का कुंडी टुटा हुआ था बेडरूम और बैठक रूम का समान अस्त व्यस्त था। इससे यह तो साफ है कि घर मे चोरी हुई है। जब प्रार्थी ने घर मे रखे कीमती सामानों की सुध ली तो पता चला एक गले का हार, सोने की अंगूठी, चैन,घर के बाहर रखे मेस्ट्रो स्कूटी, 25 हजार नगद सहित लाखों की चोरी को अंजाम दिया गया है, वही जरूरी कागजी दस्तावेज भी गायब मिले। जिसकी लिखित शिकायत तखतपुर थाने में दर्ज कराई गई है। वही मामले में स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी