रतनपुर

नवमीं तिथि पूजा के साथ ही विशेष गुप्त नवरात्र का हुआ समापन…..सिद्ध दात्री हवन पूर्णाहुति,कन्या, ब्राम्हण भोज का हुआ आयोजन

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बीते नौ दिनों से धार्मिक नगरी रतनपुर के मंदिरों में गुप्त नवरात्र के चलते मां महामाया की विशेष पूजा-अर्चना हो रही थी। आज गुप्त नवरात्र का अंतिम दिन है। इस अवसर पर रतनपुर स्थित महामाया देवी मंदिर,भैरो बाबा, मां पहाड़ा वाली लखनीदेवी मंदिर सहित नगर के कई मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। मातारानी की आराधना हो रही है। हवन-पूजन का दौर चल रहा है। गुप्त नवरात्र में वैसे तो सभी नौ दिन महत्वपूर्ण हैं, पर धर्म शास्त्रों के अनुसार नवमी की पूजा का विशेष महत्व है। जिंदगी की आपाधापी में विधि-विधान से पूजा करने से विशेष पुण्य लाभ मिलता है। रविवार को नवमी के साथ गुप्त नवरात्री का समापन हो रहा है। इस अवसर पर देवी मंदिरों में विशेष पूजा पाठ हवन की पूर्णाहुति और महाआरती हुई। रतनपुर स्थित मां महामाया  के पुजारी संतीश दुबे ने बताया कि माघ शुक्ल पक्ष महानंदा नवमी रविवार मृग्शिर नक्षत्र में आज गुप्त नवरात्र का सिद्धी दात्री की पूजा-पाठ, हवन, आरती, कन्या भोज प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल