मस्तूरी

विक्षिप्त अधेड़ की अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश, मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह


मस्तूरी – मस्तूरी मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत वेद परसदा मस्तूरी मल्हार मेन रोड से 50 मीटर के अंदर एक खेत मे विक्षिप्त अधेड़ की नग्न अवस्था में लाश मिली है। शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने जब अधेड़ उम्र की बुजुर्ग की नग्न अवस्था में खेत में पड़े लाश को देखा तो धीरे-धीरे गांव वासियों का भीड़ होना शुरू हो गया।

तत्काल मौके पर 112 की टीम एवं मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुँची।और मृतक के शिनाख्ती में जुट गई मिली जानकारी के अनुसार मृतक का फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने से मृतक की पहचान ग्राम पंचायत धनगवां (भगवनपाली) निवासी सोनू राम पाटले पिता पनिक राम पाटले उम्र करीब 65 वर्ष के रूप में हुई।

मृतक के परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व मृतक का बेटा आत्महत्या कर लिया था तब से बेटा के लगाव के कारण विक्षिप्त हो गया था जो 5 दिन पहले घर से निकला था इधर उधर घूमते रहता था।जिसका आज वेद परसदा में अर्धनग्न अवस्था मे लाश मिली है।

फिलहाल मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि मृतक की मौत किन कारणों से हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...