पचपेड़ी

पेट्रोल पंप से 4 लाख रुपए के चोरी के मामले का खुलासा…..मैनेजर सहित कर्मचारी ही निकले आरोपी

उदय सिंह

पचपेड़ी – रामाग्रीन सिटी खमतराई निवासी स्वेता तिवारी के नाम पर ग्राम लोहर्सी में मस्तुरी-जोंधरा मेन रोड पर लीलागर फ्यूल्स के. एस. के. नाम से इंडियन आईल का पेट्रोल पंप है जहाँ दिनांक 18.07.21 को रात्री में मैनेजर अभिषेक शर्मा, कर्मचारी जितेन्द्र साहू, श्यामलाल चतुर्वेदी, नीलकुमार पटेल व जयस महिलांगे ड्युटी पर थे जहाँ से पेट्रोल पंप के मैनेजर अभिषेक शर्मा ने फोन से बताया कि पेट्रोल पंप में पेट्रोल डीजल की बिक्री रकम करीब 400000/- (चार लाख) रूपये को आफिस के आलमारी में रखा गया था,

सुबह 05:00 बजे देखा गया तो आलमारी का लाकर टुटा हुआ था बिक्री रकम नहीं था। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इसी दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन सहित अन्य सुराग हाथ लगे,

जिस आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया मैनेजर अभिषेक शर्मा सहित उनके दो नाबालिग साथी ने ही घटना को अंजाम दिया था, जिनसे पुलिस ने 283500 रुपए बरामद कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...