मस्तूरी

स्कॉर्पियो में डीजल चोरी करने पहुँचे चोर…पकड़ने की कोशिश की गई तो छोड़ भागे अपना एक साथी…ट्रक मालिक ने पकड़कर सौंपा पुलिस को

उदय सिंह

मस्तूरी – बीती रात जयरामनगर मेनरोड पर खड़ी ट्रक क्रमांक RJ 11 GB 8067 जो सीपत से धमतरी जा रही थी खराब होने पर सड़क पर खड़ी थी वही चालक ट्रक की केबिन में सोया हुआ था तभी रात 1.30 बजे के लगभग बिना नंबर की स्कॉर्पियो में चोर ट्रक की टंकी से डीजल की चोरी करने लगे, डर में छिपे चालक ने इसकी जानकारी फोन पर अपने मालिक सतीश उपाध्याय को दी, जो तत्काल अपने वाहन में मौके पर पहुँचा, जिसे देखकर स्कॉर्पियो सवार चोर भागने लगे, जिन्होंने अपने एक साथी को वही गिरा दिया और भाग निकले, जिसे पकड़कर ट्रक मालिक ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम टकेश्वर गोस्वामी पिता सुखनंदन गोस्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी लिमभाठा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा का होना बताया, वही ट्रक मालिक ने डीजल टैंक की जांच की तो लगभग 250 लीटर डीजल नही था, जिसे चोर चुराकर ले गए है, जिसकी कीमत 24000 रुपए है, मामले में ट्रक मालिक ने तत्काल डायल 112 को फोन कर पकड़े गए चोर को सौप दिया, जिसे स्कॉर्पियो से गिरने की वजह से पैर में चोट लगी है, वही मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाश कांत ने बताया की प्रार्थी ने जिस व्यक्ति को डायल 112 को सुपुर्द किया था उसके पैर में चोट लगा था तथा पैर फेक्चर हो गया है जिसे मस्तूरी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया था जिसको बिलासपुर स्थित जिला हॉस्पिटल रिफर किया गया है। इलाज होने के बाद पुलिस पूछताछ कर अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही करेगी। फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 34-IPC, 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्...