कवर्धा

दर्दनाक सड़क हादसा :- बोलेरो और ट्रक में आमने सामने हुई भिड़ंत, नायब तहसीलदार सहित 3 की हुई मौत 1 घायल

रमेश राजपूत

कवर्धा – शनिवार सुबह नेशनल हाइवे-30 पर सड़क हादसे में नायब तहसीदार सतीश कृषान 35 वर्ष सहित 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि आबकारी विभाग का गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। तहसीलदार अपने दोस्तों और गार्ड के साथ धवाईपानी में ढाबे पर चाय पीकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक, बोड़ला तहसील में नायब तहसीलदार सतीश कृषान के दो दोस्त बाहर से मिलने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ सरकारी गाड़ी में सतीश शनिवार सुबह 6 बजे चाय पीने के लिए चिल्फी से धवईपानी के लिए निकले थे।

इस दौरान रास्ते में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर आबकारी विभाग में गार्ड सुरेंद्र झारिया उर्फ चंदन मिल गया। पहचान का होने के चलते उसे भी गाड़ी में बिठा लिया। फिर सभी ढाबे पर पहुंचे और वहां से चाय पीने के बाद लौट रहे थे। गाड़ी सतीश ही चला कर रहे थे

तभी अचानक से तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ गया और दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि सरकारी गाड़ी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में तहसीलदार सतीश कृषान सहित उनके दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार