रतनपुर

वास्तविक ज्ञान के लिए स्कूल जरूरी, ऑनलाइन पढ़ाई विकल्प…मंदिर जाने से आध्यात्मिक भाव जागृत होता है वैसा ही स्कूल आने से ज्ञान

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर में शा कन्या उ मा वि रतनपुर में 02 अगस्त को शासन के निर्देशानुसार शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा में पूजा अर्चना कर की गई। शाला प्रवेश उत्सव के तहत आवश्यक तैयारी एवम कोविड 19 के दिशा निर्देश के पालन करते कक्षा कक्षा 8वी,10 वी एवम 12 वी के 50 % बच्चों को शाला में ऑफलाइन पढ़ाई करने हेतु शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। शाला प्रवेश के पूर्व शाला  प्रबंधन समिति एवम नगर पालिका के सहयोग के द्वारा शाला प्रांगण की साफ सफाई एवम प्रत्येक अध्ययन कक्ष की सेनेटाइजिंग की गई ।

सभी बच्चों को स्कूल द्वारा बनाए गए वर्चुअल ग्रुप में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए कोविड 19 के नियम का अक्षरशः पालन करते हुए मास्क लगाना, सेनेटाइजर का प्रयोग करना एवम दो गज की दूरी का पालन करने के निर्देश दिए गए। शाला प्रवेशोत्सव के उपलक्ष्य में शाला प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। वही शाला प्रवेशोत्सव में सभी छात्रों को शासन के द्वारा निशुल्क पुस्तक का वितरण भी किया गया। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवम विकास समिति के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, मण्डल महामंत्री रोहिणी बैसवाड़े, पत्रकार जुगनू तम्बोली सहित संस्था के प्राचार्य भारती त्रिवेदी एवम सभी शिक्षक शिक्षिकाए 8वी ,10 वी तथा 12 वी के 40% बच्चे उपस्थित उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;...