रायपुर

अपराधियों के हौसले इतने बुलंद की अब पुलिस वालों पर भी कर रहे हमला….आरक्षक को चाकू मारकर किया घायल

रमेश राजपूत

रायपुर – शातिर बदमाशों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब अपराधी पुलिस पर भी हमला करने से नही डर रहे है, ऐसा ही एक मामला राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र से सामने आया है, सूचना पर डायल 112 की टीम बदमाश को पकड़ने पहुंची, तो शातिर चाकूबाज ने आरक्षक पर ही चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। हालांकि लहूलुहान आरक्षक ने बदमाश को दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार गोलबाजार थाना पुलिस को डायल 112 के माध्यम प्वाइंट मिला था कि दो युवक चाकू लेकर इलाके में घुम रहे हैं और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए गोलबाजार डायल 112 की टाइगर 1 को रवाना किया गया। इसमें आरक्षक कुलदीप नेताम भी था। मौके पर आरक्षक कुलदीप नेताम ने चाकू सहित आकाश और पीयूष नाम के दो बदमाशों को दबोचा, तो आकाश ने आरक्षक कुलदीप पर चाकू से कई वार किया। हमले के चलते आरक्षक नेताम के गाल, हाथ और कुछ हिस्सों में चोट आई है। इसके बावजूद आरक्षक ने होश नहीं खोया और बदमाश आकाश को अपने बाजुओं में बांधकर रखा, जिसकी वजह से वह भागने में असफल रहा। चाकू लेकर दहशत फैलाने के साथ ही आरक्षक पर चाकू से हमला मामले में पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और रक्तरंजित चाकू को जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी हॉस्टल से छात्र लापता, CCTV और रिकॉर्ड पर सवाल… प्रबंधन की लापरवाही उजागर, ... बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन अलर्ट...छापेमारी जारी, एक दुकान से 78 सिलेंडर ज... बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम