छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर रेलवे स्टेशन की खूबसूरती निखारने लिए जाएंगे कई फैसले, गेट नंबर 3 के पास बनेगा बागीचा

गुरुवार को अचानक रेलवे स्टेशन निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआरएम ने इसके निर्देश अधिकारियों को दिए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर रेलवे स्टेशन को हवाई अड्डे की तरह खूबसूरत बनाने की योजना के तहत लगातार काम किए जा रहे हैं बिलासपुर स्टेशन के भीतर के हिस्से को चमकाने के बाद अब प्रवेश द्वार के बाहर के हिस्से पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ।यहां सौंदर्यीकरण के लिहाज से परिसर को हरा-भरा करने फूल और पौधे लगाने की योजना है। गुरुवार को रेलवे डीआरएम आर राजगोपाल ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया । उन्होंने अधिकारियों को इस मौके पर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बिलासपुर रेलवे स्टेशन की खूबसूरती निखारने के साथ यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है । बाहर बेतरतीब पार्किंग को हटाकर गेट नंबर 3 के सामने नारियल के पेड़ लगाने की तैयारी की जा रही है, वही कार और ऑटो स्टैंड को पीछे शिफ्ट कर सामने के हिस्से में उद्यान बनाने की योजना है। यहां सजावटी पौधे और फूलों के पेड़ लगाए जाएंगे । गुरुवार को अचानक रेलवे स्टेशन निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआरएम ने इसके निर्देश अधिकारियों को दिए। बाहरी हिस्से में सुधार के निर्देश देने के बाद डीआरएम बिलासपुर स्टेशन के भीतरी हिस्से में भी पहुंचे और यहां खानपान के स्टॉल का जायजा लिया, उन्होंने पाया कि डोर मेट्री से धुआं बाहर जाने की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है, उन्होंने इस कमी को दूर करने के निर्देश दिए । पूरे स्टेशन में घूम कर उन्होंने मौजूदा व्यवस्था और निकट भविष्य में तैयार होने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...