कोटा

बेटी से विवाद का बदला लेने माँ पर हंसिये से जानलेवा हमला…गम्भीर रूप से घायल हुई महिला, सिम्स रिफर

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – बेटी से पुराने विवाद को लेकर रंजिश मिटाने आरोपियों द्वारा उसकी मां पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां प्रार्थी के शिकायत के बाद कोटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गडढा पारा गली निवासी तरकीब स कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई की उनकी पत्नी दतार बी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। प्रार्थी ने बताया कि थाना कोटा में इफायत और इरफान दोनो के द्वारा रूखसार को 9 सितंबर को मारपीट किए थे। जिसकी शिकायत प्रार्थी बेटी नाजमा दर्ज कराई थी। जिससे खफा इसार अली और इरफान ने दतार बी को गांव के गली के पास रोक कर उसपर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है। कि इसार अली और इरफान दोनो रोक कर जान से मारने की नियत से इसार अली नारियल काटने वाला हसिया से महिला के ऊपर हमला कर दिया। जिसके बाद घायल महिला किसी तरह जान बचाकर कोटा थाने पहुंची। जहा से उसे कोटा स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। वही स्वास्थ्य केंद्र से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए सिम्स रिफर कर दिया गया है। इधर मामले में कोटा पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...