
भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – शुक्रवार को कोरोना ने डबल सेंचुरी लगाई है। प्रदेश के 14 जिलों से 215 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि एकलौते रायपुर जिले में कोरोना ने सेंचुरी लगाई है। बता दे शुक्रवार को रायपुर जिले से 106,दुर्ग से 23,राजनांदगांव से18,बिलासपुर और सरगुजा से 17-17,बालोद से 8,जांजगीर से 7,गरियाबंद से 5,जशपुर से 4,रायगढ़ और मुंगेली से 3-3 तो दंतेवाड़ा से 2 के साथ बलौदाबाजार और धमतरी से एक-एक नए पॉजिटिव मरीज मिले है। हालाकि बिलासपुर सीएमएचओ दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में 21 मरीज पॉजिटिव पाए गए है। बताया जा रहा है। प्रदेश के कोविड हॉस्पिटलों से 61 मरीजो का डिस्चार्ज हुआ है। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश के संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ कर 4976 हो गई है। जबकि अब भी 1440 एक्टिव मरीज है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के साथ मौत के मामलों में भी हो रही है वृद्धि..

हैल्थ डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हो गई है। जिनमे रायपुर निवासी 78 वर्षीय व्यक्ति जो एम्स में भर्ती थे। जिन्हें कार्डियोजेनिक शॉक,किडनी और लीवर की समस्या थी। इसके साथ रायपुर में रहने वाले 43 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति जिसका लीवर सिरोसिस की दिक्कत थी। जिसकी मृत्यु गुरुवार देर रात डॉ बी आर अंबेडकर हॉस्पिटल में हो गई है। वही मध्यप्रदेश निवासी 48 वर्षीय महिला जो सीवियर डाइबटीज की मरीज थी। जो हालहि में कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसका इलाज डॉ बी आर अंबेडकर हॉस्पिटल में चल रहा था। वहाँ उनकी भी मृत्यु हो गई है। आपको बता दे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो में से मृत्यु होने वाले मरीजो की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है। वर्त्तमान में छत्तीसगढ़ में 24 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हो चूंकि है। कोरोना संक्रमण केे बढ़ते ग्राफ़ के बीच संक्रमित मरीजो की मौत के बढ़ते मामले ने सभी को चिंता में डाल दिया है