मनेन्द्रगढ़

निजात अभियान कार्यक्रम में एस पी ने की शिरकत, सेल्फ़ी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र

रमेश राजपूत

मनेन्द्रगढ़ – आज कोरिया पुलिस द्वारा शुरू किए गए निजात अभियान के क्रम में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कप्तान के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर, अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर, बीएमओ डॉ सुरेश तिवारी, तहसीलदार बजरंग साहू मनचस्थ थे।

उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा ड्रग्स और नारकोटिक्स के विषय में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा निजात कार्यक्रम में सभी सामाजिक संगठनों की भागीदारी, ड्रग्स नारकोटिक्स तथा अन्य नशे से संबंधित पदार्थों से निजात पाने एवं उससे होने वाले विनाश के बारे में विस्तार पूर्वक अपनी बात रखी, साथ ही पुलिस कप्तान ने इस निजात अभियान के तहत जिले को कैसे नशीले पदार्थों से मुक्त बनाना है की सम्पूर्ण कार्ययोजना पर विस्तार पूर्वक उद्बबोधन दिया।

हैप्पी मील कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले स्वयंसेवी आठ व्यक्तियों का पुलिस अधीक्षक कोरिया के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संगठनों द्वारा बारी- बारी से पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के साथ निजात अभियान के पोस्टर के साथ यादगार स्वरूप फोटोग्राफ्स लिए गए। कोरिया पुलिस के निजात अभियान की सफलता से प्रभावित होकर विभिन्न संगठनों ने पुलिस अधीक्षक कोरिया का शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह आदि से सम्मान किया। अंत में एसपी के द्वारा वहाँ उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों से नशा ना करने संबंधित शपथ दिलवाया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ के लगभग 22 संगठन और प्रमुख नागरिकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने हर स्तर पर उपरोक्त कार्यक्रम में सहयोग कर जिला कोरिया को नशामुक्त करने की मुहिम से और भी लोगो को शामिल करने का पूर्ण विश्वास दिलाया। मनेन्द्रगढ़ के इस निजात कार्यक्रम में फोटो पॉइंट आकर्षण का केंद्र बना रहा वहाँ पर मौजूद लगभग सभी लोगो ने पुलिस कप्तान के साथ सेल्फी ली।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,