बिलासपुर

धिति फाउंडेशन के उद्यम 3.0 कार्यक्रम का सफल आयोजन….उभरती प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना उद्देश्य

डेस्क

बिलासपुर – धिति फाउंडेशन द्वारा 26 दिसंबर को स्व. लखीराम अग्रवाल सभागार भवन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम उद्यम 3.0 का आयोजन किया गया। बता दें कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष उद्यम नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें उभरती प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ ही प्रतिवर्ष किसी एक ज्वलन्त मुद्दे को थीम बनाकर उद्यम आयोजित किया जाता है।

इस वर्ष “टूगेदर वी कैन” अर्थात सभी मिलकर किस प्रकार समाज के उत्थान की दिशा में कार्य कर सकते हैं को थीम बनाया गया।थीम पर आधारित डांस , गीत, रैंप वॉक , नुक्कड़ व लाइव पेंटिंग जैसे मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयीं जिसे उपस्थित सभी दर्शकों ने बहुत पसंद किया। सभी प्रतिभागियों व बिलासपुर में कार्यरत NGO का सम्मान अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र व पौधा देकर किया गया।

धिति वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रति रविवार जरूरतमंदों को खाने का वितरण किया जाता है व प्रत्येक वर्ष ठंड में कम्बल व ऊनी कपड़ों के साथ बच्चों को शिक्षा संबंधित किट का वितरण किया जाता है।अपने हर मुहिम व कार्यक्रम में संस्था लोगों से यही अपील करती है कि उनके हर नेक काम मे बढ़ चढ़कर संस्था के सहयोगी बनें व नेकी कमाएं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO पचपेड़ी:- सड़क हादसे के बाद खूनी संघर्ष… दशगात्र कार्यक्रम में गए युवकों पर हमला, लाठी-डंडे और... बिल्हा :- सड़क पर पत्थरबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार...रात में वाहनों को निशाना बनाकर मचाते थे दहश... साइबर ठगी के स्लीपर सेल का भंडाफोड़... अंबिकापुर से 3 युवक गिरफ्तार, पचपेड़ी: धान खरीदी के नाम पर किसान से 4 लाख की धोखाधड़ी....व्यापारी ने दिया बंद खाते का चेक, अपराध दर्... गिरवी रखी सोने की चैन हड़पने का आरोप... महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज सड़क हादसे में घायल युवक की मौत... 10 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा राज, मस्तूरी :- नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अव... शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार,