छत्तीसगढ़

मुद्दों के लिए भटक रही कांग्रेस को रमन सिंह के बयान से मिला अवसर बयान को किसानों का अपमान बताकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश

नतीजे ही तय करेंगे लेकिन रमन सिंह की टिप्पणी ने भारतीय जनता पार्टी का थोड़ा नुकसान किया है इस बात से इंकार नही किया जा सकता

आकाश दत्त मिश्रा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर रमन सिंह के द्वारा की गई टिप्पणी ने सियासी रंग पकड़ लिया है।पूरे प्रदेश भर में रमन सिंह की टिप्पणी का कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं,लेकिन इस बार विरोध करने का तरीका जरा हटकर है ।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छोटी सोच का छोटा आदमी बताया, जैसे ही यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंची उन्होंने बिना देर करते हुए ट्वीट कर दिया। जिस में लिखा कि जी हां मैं एक छोटा आदमी हूं किसान का बेटा हूं बस फिर क्या था देखते ही देखते पूरे प्रदेश में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इसे अपना स्लोगन बना लिया इसी क्रम में मुंगेली कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मुंह मे काली पट्टी बांधकर हाथ मे पेपर लेकर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ में अरविंद वैष्णव, संजय जयसवाल रोहित शुक्ला , मक़बूल खान, संजय यादव, राजा माणिक समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।कांग्रेस कार्यकर्ता रोहित शुक्ला ने कहा कि 15 वर्षो तक सत्ता में रहकर डॉ रमन सिंह बहुत बड़े आदमी बन गए है इसीलिए वेवप्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए ऐसी टिपण्णी कर रहे है जो कि स्वयं उनके सोच और स्तर को प्रदर्शित करती है।, छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है और कांग्रेस किसानों की पार्टी है हम सभी छोटे और ज़मीनी स्तर के लोग है इसलिए हम सभी छोटे लोग है ।
रमन सिंह के बिगड़े बोल ने कांग्रेस को ठीक उसी तरह एक मौका दिया है जिस तरह केंद्र में भाजपा को चौकीदार शब्द ने दे रखा है , कम समय मे कांग्रेसी कार्यकर्ता छोटा आदमी वाली टिपण्णी को आम आदमी से जोड़ते हुए उन्हें वोटों में कितना तब्दील पाएंगे ये तो नतीजे ही तय करेंगे लेकिन रमन सिंह की टिप्पणी ने भारतीय जनता पार्टी का थोड़ा नुकसान किया है इस बात से इंकार नही किया जा सकता ।

error: Content is protected !!
Letest
अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़... मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई सनसनीखेज वारदातों का खुलासा बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी... दूल्हे समेत कई बाराती घायल, शासकीय जमीन और रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर कूट रचना की शिकायत... सीमांकन प्रक्रिया पर... निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सरकारी तंत्र की मनमानी उजागर.... वीडियो वायरल होते ही हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, दो जिम्मेदार अधिकार... सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह.... युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा...परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़, दिनदहाड़े झपटमारी.... बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी पर हमला....हंसिया से किया वार, मामला दर्ज