मस्तूरी

नहर किनारे खेल रहे बच्चे की ट्रैक्टर के चपेट में आने से हुई मौत, मस्तूरी थाना क्षेत्र के किसान परसदा की घटना

उदय सिंह

मस्तुरी- मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम किसान परसदा के जोशी परिवार में उस वक्त मातम छा गया जब नहर किनारे खेल रहे 13 वर्षीय सूर्यप्रकाश जोशी की ट्रैक्टर के रौंदे जाने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 8.30 की बताई जा रही है। जहाँ 13 वर्षीय सूर्यप्रकाश जोशी गांव के अन्य बच्चों के साथ सतसंग घर के पास नहर किनारे खेल रहा था।

तभी ट्रैक्टर क्रमांक CG 10 AU 0619 में सवार चालक कांता प्रसाद कुर्रे ने लापरवाही पूर्व सूर्यप्रकाश को ट्रैक्टर से रौंद दिया। उक्त घटना से बच्चे को काफी चोटे आई थी। शायद यही वजह है। कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सूर्यप्रकाश जोशी के पिता हेमंत जोशी घर पहुँचे।

जहाँ उनका पुत्र को मृत अवस्था में मिला। वही मौका देख चालक कांता प्रसाद कुर्रे मौके से फ़रार हो गया। उक्त मामले में प्रार्थी ने मस्तुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसपर मामला दर्ज कर स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्...