तखतपुर

आबकारी विभाग की छापेमारी, 9 लीटर कच्ची शराब के साथ 500 किलोग्राम महुआ लहान जब्त….खुलेआम चल रहा था कारोबार

रमेश राजपूत

तखतपुर- जिले के आउटर इलाको में इनदिनों अवैध कच्ची शराब की बिक्री धड़ल्ले से जा रही है। लॉक डाउन के बाद से शराब के दाम बढ़े है। ऐसे में कच्चे शराब बचेने वालो का व्यवसाय खूब फलफूल रहा है। हालाकि इसको लेकर आबकारी विभाग लगातार कार्यवाही कर रही है। इसके बावजूद भी अवैध शराब बिक्री करने वालो के हौसले पस्त नही हो रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को तखतपुर ब्लॉक के ग्राम खजुरी नवागांव में पुलिस ने मुखबिर से सूचना पाकर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। दरसअल आबकारी विभाग को सूचना मिली कि ग्राम खजुरी नवागांव में रहने वाले विशाल द्वारा कच्ची महवा शराब बनाकर बिक्री कर रहे है। जिसपर आबकारी उप निरीक्षक मुकेश पांडेय के नेतृत्व में दबिश दी गई जहां आरोपी विशाल के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब और 500 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी विशाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आपको बता दे उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक मुकेश पांडेय ,रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक नेतराम,आरक्षक अनवर मेमन,देवदत्त जायसवाल भी भूमिका काफी अहम रही। जिनके तत्परता के फल स्वरुप ही ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को पकड़ सलाखों के पीछे भेज दिया गया है

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...