राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान ,शाम 5:00 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी घोषणा

आने वाले 2 महीने राजनीतिक नजरिया से बेहद दिलचस्प होने वाले हैं।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

17 वी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान रविवार शाम को किया जाएगा ।विज्ञान भवन में चुनाव आयोग शाम 5:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव चुनाव 6 से सात चरणों में संपन्न कराया जाएगा ।लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, सिक्किम ,उड़ीसा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भी की जा सकती है । इसके लिए आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है ।आयोग की अपनी बैठक में सभी अधिकारियों को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई के तीसरे सप्ताह के बीच पूरी होगी। मुमकिन है कि पहली वोटिंग 12 अप्रैल को उत्तर पूर्व के राज्यों में हो सकती है । चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। साथी चुनाव प्रचार का शोर भी बढ़ने लगेगा । मौजूदा लोकसभा के 543 सीटों में एनडीए के पास 336, यूपीए के पास 60 और अन्य के खाते में 147 सीटें है । तीन राज्यों में मिली सफलता के बाद कांग्रेस का उत्साह आसमान पर है और नए अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही कांग्रेस इस बार बहुमत हासिल करने की कोशिश करेगी। मौजूदा हालात यही बता रहे हैं की मुकाबला एनडीए वर्सेस ऑल पार्टीज है ,क्योंकि महागठबंधन के रूप में घोषित अघोषित रूप से सभी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी के विरोध में खड़ी नजर आ रही है। इसलिए इस बार के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं। एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है इसलिए भारतीय जनता पार्टी यह भी दावा कर रही है कि एनडीए को इस बार पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी और नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं कांग्रेस भी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का दावा कर रही है। यानी आने वाले 2 महीने राजनीतिक नजरिया से बेहद दिलचस्प होने वाले हैं।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...