कोरबा

नकली पिस्टल दिखाकर डीजल चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…1 स्कार्पियो सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

कोरबा – नकली बंदूक दिखाकर नेशनल हाइवे में खड़े हाइवा से डीजल की चोरी करने वाले डीजल चोर गिरोह का पाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है जहां पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी के समान और डीजल भी बरामद किए गए हैं।
मामले का खुलासा कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया। जहा पुलिस के अफसरों ने बताया कि आरोपियों ने 24 जनवरी की रात ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेबी 9361 जो गोपालपुर घाट ओव्हर ब्रिज के पास रुका हुआ था। जहा स्कार्पियों क्रमांक सीजी 12 बीके 5380 में डीजल चोर गिरोह मौके पर पहुंच ट्रक के चालक और परिचालक को नकली पिस्टल दिखाकर करीब 250 लीटर डीजल की लूट कर ली थी। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने पाली थाने में दर्ज कराई थी। इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरु की और जांजगीर जिले के ग्राम बलौदा निवासी नीला राम कुर्रे ,संजय कुर्रे पिता वेदप्रकाष कुर्रे , प्रवीण कुमार कुर्रे ,अनुज कुमार , राजाबाबू रत्नाकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट का सारा डीजल बरामद कर लिया है। उक्त प्रकरण में अुनविभागीय पुलिस अधिकारी पंकज ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक चमनसिंहा, थाना प्रभारी कटघोरा तेजप्रकाष यादव, साइबर सेल प्रभारी राबिंसन गुड़िया भा पु से , ASI अजय सोनवानी ,प्रधान आर चंद्रशेखर पांडे ,राजेश कवर , डेमन ओग्रे ,रितेश शर्मा , आलोक टोप्पो,सुशील यादव ,विरकेश्वर प्रताप , रेणु टोप्पो, चैकी प्रभारी सउनि चंद्रपाल खांडे हमराह थाना पाली एवं थाना कटघोरा टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की भीड़...मस्तूरी एसबीआई से फर्जी लोन की... तो तखतपुर में शराबी शिक्षक की ह... नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती डिवाइडर से टकराई स्कूटी... युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा,