रायगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार…. इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती

रमेश राजपूत

रायगढ़ – महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए रायगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और उसे डरा-धमकाकर पैसे वसूलने वाले आरोपी को चंद घंटों के भीतर सलाखों के पीछे भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के कड़े निर्देशों के बाद महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी उध्दव दास महंत 21 वर्ष निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़ वर्तमान निवासी बाजीपाली, रायगढ़ की मुलाकात 17 वर्षीय पीड़िता से उसके मामा के गांव में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि 26 जनवरी को आरोपी ने पीड़िता को स्कूल के पास से अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और घुमाने के बहाने बाजीपाली स्थित अपने किराए के मकान में ले गया।

वहां उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की प्रताड़ना यहीं नहीं रुकी। 11 मार्च को वह पीड़िता के घर के पास पहुँचा और उसे डरा-धमकाकर पैसों की मांग की। लोक-लाज और डर के कारण पीड़िता ने उसे 10,000 दे दिए। परिजनों को जब घटना की भनक लगी, तो उन्होंने 15 मार्च को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपी के विरुद्ध धारा 64, 351(3) BNS और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी