बिलासपुर

कुदरत का कहर :- आकाशीय बिजली की चपेट में आये 10 स्कूली बच्चे, एक कि मौके पर हुई मौत…..घायल बच्चों का सिम्स में चल रहा उपचार

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत – सोमवार को मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम मचखंडा में कुदरत ने अपना कहर बरपाया है। जहा अयूब खान हायर सेकंडरी स्कूल में बिजली गिरने से 10 स्कूली बच्चे चपेट में आए है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह ही सोमवार को भी स्कूल संचालित हो रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा। जहाँ स्कूल के करीब ही आकाशीय बिजली गिरी। जिसके जद में आकर स्कूल के 10 बच्चे घायल हुए है। वही एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो किसी ने बिजली गिरते नही देखा है। लेकिन जब बिजली गिरने की आवाज सुनाई दी। तो स्कूल के शिक्षक दौड़कर बाहर निकले जहाँ 6 वी क्लास में अध्ययनरत शिवम के साथ तीन अन्य बच्चो को गंभीर चोटें आई थी। पूरे स्कूल में जांच करने के बाद पता चला कि कुल 10 बच्चे आकाशीय बिजली के चपेट में आए है।

जिनमे 6 वी से 12 क्लास तक के अध्ययनरत बच्चे शामिल है। जिन्हें आनन फानन में  सिम्स हॉस्पिटल एडमिट कराया गया है। जहाँ डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया है। वही दो अन्य बच्चो की हालत गंभीर बताइए जा रही है। घायल बच्चों में चेतन यादव 11 वर्ष, अंजली मरावी 17 वर्ष, रचना गंधर्व 11 वर्ष, सायरा बानो 11 वर्ष, सोमराज 11 वर्ष, प्रदीप यादव 14 वर्ष, मिथलेश केंवट 12 वर्ष, भूपेंद्र साहू और आलिया शामिल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग का अमला सिम्स पहुँचा है। जहाँ बच्चो को उचित उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने प्रयास किए जा रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,