बिलासपुर

खेत में अर्धनग्न हालत में मिली युवक की लाश, हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी….पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एक तरफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं सरेराह चाकू बाजी लड़कियों से छेड़छाड़ और आए दिन अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है इसी तरह न्यायधानी में भी अब दहशत का माहौल है आपको बता दें यहां बीते दिनों दो हत्याकांड सामने आए जिसमें 2 महिलाओं का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।
वही अब देर रात हुई घटना से उस वक्त सनसनी फैल गई जब बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत पौड़ी ग्राम पंचायत के खार में अर्ध नग्न अवस्था मे खून से लथपथ लाश मिली, खून से सनी लाश देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और धीरे-धीरे लाश मिले की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई,सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई।

जांच के दौरान मृतक युवक की पहचान दिनेश धीवर के रूप में की गई है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉवड की टीम भी मौजूद है।घटना का कारण अभी भी अज्ञात है।ये घटना देर रात की बताई जा रही है, प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। जिसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...